Graduate Aptitude Test in Engineering(GATE) 2022 के इच्छुक उम्मीदवार दो नए पेपर का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे कि अब कुल विषयों की संख्या 29 हो जाएगी। कोरोना महामारी के इस वर्ष में छोटे - छोटे शहरों से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, जिसे देखते हुए आयोजक ( IIT और IISc) भी इस बार 2022 में केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।GATE 2021 के जैसा ही इस वर्ष GATE- 2022 में भी सभी लाभ उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।जैसे कि GATE 2021 में उम्मीदवारों को एक से अधिक पेपर को भरने का मौका दिया गया था साथ ही साथ तृतीय वर्ष के उम्मीदवारों को भी GATE - 2021 में फॉर्म भरने की अनुमति दी गई थी । अब ये सभी लाभ उम्मीदवारों को GATE 2022 में भी दिए जाएंगे।
GATE 2022 में और दो नए पेपर शामिल करने की मंजूरी:
शनिवार को आयोजित National Coordination Board (NCB) GATE की बैठक में, जब IIT - बॉम्बे ने GATE-2022 के सभी duties को इस बार के आयोजक IIT - खड़गपुर को आधिकारिक रूप से सौंपा तब आयोजक संस्थानों ने शिपिंग मंत्रालय की मांग के बाद GATE 2022 में और दो नए पेपर शामिल करने की मंजूरी दी। GATE 2021 के आयोजन अध्यक्ष प्रो दीपांकर चौधरी ने कहा कि naval architecture and marine engineering को एक पेपर के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया । इसके अलावा, Geomatics Engineering - जिसमें भू-स्थानिक डेटा का संग्रह, माप, निगरानी और संग्रह शामिल है, को GATE - 2022 के विषय-सूची में जोड़ा जाएगा । उन्होंने कहा कि GATE 2021 के आयोजन संस्थान IIT-बॉम्बे ने दो पेपर, मानविकी और पर्यावरण विज्ञान की शुरुआत की थी और प्रत्येक के लिए लगभग 14,000 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। पहली बार GATE को कला और वाणिज्य पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए 2021 में खोला गया था , जो अब GATE - 2022 में भी जारी रहेगा।
GATE 2022 के लिए गठित की गई एक समिति :
National Coordination Board (NCB) GATE ने GATE 2022 के लिए छोटे छोटे शहरों में अधिक केंद्र रखने के विकल्प का पता लगाने के लिए चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की सिफारिश की है।
GATE 2022 स्कोरकार्ड की Validity:
NCB ने छात्रों को केवल तीन साल के लिए GATE स्कोरकार्ड लेने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया गया है, 3 साल के बाद इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होगी ।
Post a Comment
0 Comments