AICTE ने 11 क्षेत्रीय भाषाओं में B.Tech पाठ्यक्रम को दी मंजूरी - Latest News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, ''AICTE ने 11 क्षेत्रीय भाषाओं में B.TECH पाठ्यक्रम को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यधारा की शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सशक्त बनाने के लिए इस महत्वपूर्ण आयाम पर जोर देती है।" इससे पहले, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नए शैक्षणिक वर्ष से चुनिंदा शाखाओं में क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलबध कराने के निर्णय का स्वागत किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''इंजीनियरिंग कॉलेजों में क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करने के लिए माननीय उपराष्ट्रपति का आभार।"
किस - किस भाषा में होंगे B.Tech कोर्स :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने 11 क्षेत्रीय भाषाओं में B. TECH पाठ्यक्रम को मंजूरी दी है। इन भाषाओं में हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बंगाली, असमी, पंजाबी और उड़िया शामिल हैं।
Post a Comment
0 Comments