Type Here to Get Search Results !

RRB JE and Group D Chemistry previous year question and Answer with Explanation

RRB JE and Group D previous year question papers with answers 

1.निम्नलिखित में से किसके अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है?


(a) द्रव


(b) गैस


(c) प्लाज्मा


(d) ठोस


RRB Group D 23-10-2018 (Shift-Il)


Answer. (d) 


📝Explanation:: ठोस पदार्थ की एक अवस्था है जिसकी पहचान पदार्थ की संरचनात्मक दृढ़ता और विकृति (आकार, आयतन और स्वरूप में परिवर्तन) के प्रति प्रत्यक्ष विरोध के गुण के आधार पर की जाती है। ठोस पदार्थों में उच्च यंग मापांक और अपरूपता मापांक होते हैं। ठोस के अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है। द्रव के अणुओं के बीच आकर्षण बल ठोस के अणुओं से कम तथा गैस के अणुओं के बीच आकर्षण बल सबसे कम होता है।


2. पदार्थ के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?


(a) पदार्थ के कणों के बीच कोई आकर्षण बल नहीं होता। 


(b) पदार्थ के कण द्रव और वायुओं सतत स्थानांतरित होते हैं।


(c) पदार्थ कणों से बना होता


(d) पदार्थ के कणों के बीच अंतर होता है।


RRB JE 02.06.2019 (Shift-IV)


Answer. (a)


📝Explanation:: पदार्थ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथन सत्य है : पदार्थ के कणों के बीच आकर्षण बल कार्य करता है जिससे वे एक दूसरे से बंधे होते हैं।

  • पदार्थ के कण द्रव और वायुओं में सतत स्थानांतरित होते हैं।
  • पदार्थ कणों से बना होता है
  • पदार्थ के कणों के बीच अन्तर होता है। 


3.ठोस के कणों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?

RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)


(a) वे यादृच्छिक रूप से गतिशील होते हैं। वे


(b) उनके बीच बड़े अंतराल होते हैं। 


(c) व्यवस्थित तरीके से विन्यासित होते हैं।


(d) उनमें न्यूनतम आकर्षण होता है।


Answer. (c) 


📝Explanation:: वे पदार्थ जिनका आकार और आयतन निश्चित होता है। एवं कणों के मध्य आकर्षण बल अधिक होता है वे ठोस कहलाते हैं। अर्थात् प्रत्येक ठोस अवयवी कणो से मिलकर बनता है ये अवयवी कण अणु/ परमाणु या आयन होते है। 


लक्षण 

(1) ठोस असंपीड्य एवं कठोर होते हैं तथा इनके अवयवी कणों के मध्य रिक्त स्थान कम होता है।

(2) इनका घनत्व गैस तथा द्रव की तुलना में अधिक होता है। (3) ठोस व्यवस्थित तरीके से विन्यासित होते हैं एवं इनका गलनांक प्रायः अधिक होता है।


4.अभी तक वैज्ञानिकों द्वारा पदार्थ की कितनी अवस्थाएं तय की गयी है?

RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)

(a) 2


(c) 4


(b) 5


(d) 3


Answer. (b) 

📝Explanation:: पदार्थ ब्रह्मांड की "विषय वस्तु" है। प्रत्येक वह वस्तु : जो स्थान घेरती है तथा जिसमें द्रव्यमान होता है पदार्थ या द्रव्य कहलाती है। वैज्ञानिकों द्वारा पदार्थ की 5 अवस्थाएँ तय की गई है 1. ठोस 2. द्रव 3.गैस, 4. प्लाज्मा, 5. बोस-आइंस्टीन कन्डेनसेट।


5. नीचे दी गयी आकृति से क्या अनुमान नहीं लगाया जा


rrb je previous year question paper in hindi pdf

(Solid ठोस, Liquid-द्रव, Gas- गैस, Plasma-प्लाज्मा )


(a) पदार्थ की चारों अवस्थाओं की आणविक व्यवस्था देखी जा सकती है।


(b) प्लाज्मा एक तरल पदार्थ है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में मौजूद है।


(c) यह आकृति पदार्थ की चौथी अवस्था, अर्थात प्लाज्मा को प्रदर्शित करती है। 


(d) यह आकृति पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान करती है।


RRB Group-D15-11-2018 ( Shift-1)


Answer : (b) 

📝Explanation:: प्लाज्मा एक तरल पदार्थ है, यह ठोस, द्रव तथा गैस के गुणों से काफी भिन्न होता है, इसलिए इसे पदार्थ की एक भिन्न अवस्था या चौथी अवस्था माना जाता है। प्लाज्मा को प्रदर्शित किया जा सकता है। यह तरल पदार्थ केवल लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और बिम्बाणु (प्लेटलेट्स) में पाया जाता है। प्लाज्मा का काम इन्हें पोषण पहुँचाना, रक्तवाहिनियों में इनके विचरण में सहायता करना है। जबकि यह पदार्थ शरीर की अन्य सभी कोशिकाओं में नहीं पाया जाता है।


6. ..में विसरण अत्यधिक तीव्रता से होता है।


(a) ठोसों


(c) गैसों


(b) द्रवों


(d) प्लाज्मा


RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-III) 


Answer. © 


📝Explanation: पदार्थ की तीन अवस्था ठोस, द्रव और गैस में से गैस पदार्थ की वह भौतिक अवस्था है जिसका आकार व आयतन दोनों अनिश्चित होते है। गैसों में विसरण अत्यधिक तीव्रता से होता है। क्योंकि गैस के अणुओं में आकर्षण एवं प्रतिकर्षण नहीं होता है।


8.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? 


(a) पदार्थ के कण स्थिर अवस्था में होते हैं।


(b) पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं।


(c) पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। 


(d) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।


RRB ALP & Tec. (13-08-18Shift-II)


Answer : (a) 


📝Explanation: पदार्थ के कणों की कुछ विशेषतायें निम्नवत् हैं


1. सभी पदार्थ कणों से मिलकर बने होते हैं।


2. पदार्थ के कण अत्यन्त सूक्ष्म होते हैं। 


3. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।


4. पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।


5. पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। 6. पदार्थ के कणों में गतिज ऊर्जा होती है और तापमान बढ़ाने पर कणों की गति तेज हो जाती है। 


9. एक शुद्ध पदार्थ है


(a) चीनी का घोल


(b) मीथेन


(d) वायु


(c) दूध


RRB Group-D 24-09-2018 (Shift-1) 

Answer. (b) 


📝Explanation:: मीथेन शुद्ध पदार्थ है। यह पृथ्वी की सतह के नीचे पेट्रोलियम पदार्थों के साथ प्राकृतिक गैस के रूप में पाई जाती है, यह दलदली भूमि में भी मिलती है, इसलिए इसे मार्श गैस भी कहते हैं। 


10. निम्नलिखित में से कौन सा /से विधान सत्य है /हैं?


A. दृढ़ताःपदार्थ के प्रकार के अनुसार, कणों के स्थान के आधार पर आकार बदलता है। उदाहरण के लिए, ठोस पदार्थों का निश्चित आकार होता है, जबकि तरल पदार्थ उनके पात्र का आकार प्राप्त करते हैं और देखा जाए तो, गैसों का कोई आकार नहीं होता है।


B. संपीयताः यह पदार्थों का यह गुण है जिसके कारण उच्च दाब पर उनका आयतन कम हो जाता है। गैसों में यह गुण पाया जाता है।


(a) A और B दोनों सत्य हैं।


(b) केवल A ही सत्य है।


(c) केवल B ही सत्य है।


(d) A और B दोनों असत्य हैं।


RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-1) |

Answer. © 


📝Explanation: इढ़ता (Toughness): पदार्थों में दृढ़ता कं गुण के कारण पदार्थ टूटने से पहले अपने ऊपर लगने वाले झटकों या धक्कों का विरोध करता है। अतः कथन A गलत तथा कथन B सही है, क्योंकि संपीड्यता गैसों में सबसे अधिक पायी जाती है। | इसके कारण उच्च दाब पर इनका आयतन कम हो जाता है।

👉यदि ये Article या Post आपको अच्छा लगा हो या आप इस Post/Article के माध्यम से कुछ सीखें हो तो please इस Post/Article को Like और अपने दोस्तों को Share जरूर करें।


👉साथ ही साथ नीचे दिए गये Comment💬 Box 👇👇में आप Comment करके भी बताए की ये Post/Article आपको कैसा लगा।

🙏Thank You 🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.